logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

बढ़ती दिख रही भजपा की मुश्किलें, पदाधिकारियों की मांग, अचलपूर का ही हो उम्मीदवार, अन्यथा होगी फूट


अमरावती: अचलपुर में भाजपा की मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है. यहां के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजापेठ स्थित श्रमिक जकार्ताकार भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बगावत का बिगुल बजाने की बात कही है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोहर सूने, प्रमोद सिंह गडरेल, सुधीर रासे ने चेतावनी दी है कि अगर पार्टी कमजोर या बाहरी उम्मीदवार टिकट देगी तो पार्टी में फूट हो जाएगी.

पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 20 साल बाद अचलपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन मिला है. परंतु जो प्रत्याशी जीत नहीं पा रहा है उससे समस्त जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में तीव्र असंतोष का माहौल है.

उन्होंने कहा कि इस पर पार्टी नेताओं और वरिष्ठों से चर्चा के बाद स्थानीय और निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं से बार-बार उम्मीदवारी के लिए कहा गया, लेकिन निष्ठावानों की शिकायतें सुने बिना ही क्षेत्र से बाहर से उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई.

नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभा प्रमुख होने का फायदा उठाकर उन्होंने नेताओं के सामने खुद को प्रचारित किया. वरिष्ठों को अचलपुर का उम्मीदवार बदलना चाहिए या बगावत का सामना करना चाहिए.