logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अगले साल 12 जनवरी को शिरडी में होगा बीजेपी का प्रदेश सम्मलेन, अमित शाह और जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद


नागपुर: स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी शिरडी में प्रदेश सम्मलेन का आयोजन करने वाली है. नए साल में 12 जनवरी 2025 को शिरडी में बीजेपी का यह प्रदेश सम्मेलन होगा. इस सम्मलेन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा की प्रमुख उपस्थिति रहेगी. इस बात की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया के माधयम से दी है. 

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि इस सम्मलेन में मुख्यमंत्री के रूप में देवेन्द्र फड़णवीस का भव्य सत्कार किया जायेगा. बावनकुले ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर आधारित युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें भाजपा की ओर आकर्षित करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया जाएगा.

बावनकुले ने जानकारी दी कि इस सम्मेलन में पूरे महाराष्ट्र से 10 हजार बीजेपी पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम बीजेपी की आगामी योजनाओं के लिए अहम होगा, जिसमें युवाओं से जुड़ने का विशेष अभियान शामिल होगा.