logo_banner
Breaking
  • ⁕ महाराष्ट्र में मौसम का डबल अटैक: विदर्भ-मराठवाड़ा में 44°C के पार पहुंचा पारा, अब बेमौसम बारिश और आंधी का अलर्ट ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल पटेल का विरोधियों को दोटूक- "अभी 2026 चल रहा है, 2029 का रण अभी दूर", पवार परिवार का भी माना आभार ⁕
  • ⁕ 17 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे शिक्षक और कर्मी ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'गाली' कांड पर झुके शिवसेना विधायक संजय गायकवाड, जताया खेद; पर शिवाजी महाराज के 'सम्मान' पर अब भी अडिग ⁕
  • ⁕ 'हाई प्रोफाइल LSD' नशे की चपेट में संतरा नगरी; पढ़ाई छोड़ ड्रग्स बेच रहे थे छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस आक्रामक “नारी शक्ति विधेयक का विरोध नहीं, BJP फैला रही फेक नैरेटिव” ⁕
  • ⁕ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा-'4 बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें'; कॉर्पोरेट जिहाद को लेकर गोविंददेव गिरी ने दी तीखी चेतावनी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा ने शुरू की घर चलो अभियान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य नागपुर में बांटे पत्रक


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार की शुरुआत कर दी है। इसी के तहत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घर चलो अभियान की शुरुआत रविवार को मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र से की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने न केवल लोगों से मुलाकात की बल्कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी वाले पत्रक भी बांटे।

ज्ञात हो कि, राज्य में अगले हफ्ते चुनाव की घोषणा हो सकती है। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक राज्य सरकार और केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किये कामों की जानकारी आम जनता तक पहुंचना चाहती है। इसी के साथ भाजपा ने राज्य भर में आज से घर चलो अभियान की शुरुआत की है। जिसके तहत पार्टी के तमाम बड़े नेता लोगों के घरो में जाकर मुलाकात करेंगे और सरकार के कामों की जानकारी देंगे। 

विजयवर्गीय ने दक्षिण-पश्चिम और उत्तर में किया जन संपर्क 

भाजपा जिला चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय लगातार नागपुर में डटे हुए हैं। भाजपा नेता ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम और उत्तर नागपुर में जन संपर्क किया। विजयवर्गीय ने दक्षिण पश्चिम में जहां बूथ क्रमांक 78, 79 एवं 363 पर घर घर पहुंचकर मुलाकात की। वहीं उत्तर नागपुर में बूथ क्रमांक 163 में लोगों से संपर्क साधा। इस दौरान शहर भाजपा के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।