logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

पुणे में भाजपा राज्य कार्यकारिणी की बैठक शुरू, नितिन गडकरी रहे अनुपस्थित; चर्चाओं का दौर शुरू


पुणे: भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक पुणे में शुरू हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए राज्य भाजपा के तमाम बड़े नेता और पदाधिकारी पुणे पहुंच चुके हैं। हालांकि, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  भी बैठक में शामिल होने वाले थे, लेकिन किसी कारण वश वह पहुंच नहीं सके। जिसके बाद उनकी अनुपस्थिति में बैठक शुरू हो गई है। गडकरी के नहीं पहुंचने पर  चर्चाओं का दर्ज शुरू हो गया है।

बालेवाड़ी के खेल परिसर में बीजेपी का सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्मेलन में राज्य भर से छह हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। सम्मेलन में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेता भी शामिल हुए हैं। सम्मेलन की योजना के मुताबिक इसे नितिन गडकरी की मौजूदगी में आयोजित किया जाना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से वह शामिल नहीं हो सके।