logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

The Kerala Story: जितेंद्र आव्हाड ने डायरेक्टर को फांसी देने की मांग, फडणवीस बोले - ऐसे सड़े हुए लोगों के विचारों को मिले फांसी


नागपुर: The Kerala Story को लेकर देशभर में विवाद जारी है कोई इसका समर्थन कर रहा तो कोई इसका विरोध। पिछले दिनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता जितेंद्र आव्हाड ने फिल्म की निंदा करते हुए निर्देशक को फांसी देने की मांग की थी। अवहाड़ के इस विवादित बयान पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दीया। उन्होने कहा कि, "फांसी निर्देशक को नहीं बल्कि ऐसे सड़े हुए लोगों के सड़े हुए दिमाग के विचारों को देनी चहिए। जो इस तरह की बात करते हैं।" इसी के साथ फडणवीस ने केरला स्टोरी को जनजागरण करने वाली फिल्म बताया।

दरअसल, फडणवीस मंगलवार को नागपुर में अपने तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म को देखने के बाद पत्रकारों से बात करने के दौरान जितेंद्र आव्हाड के फिल्म को लेकर दिए बयान और मांग पर सवाल किया। जिसपर जवाब देते हुए उन्होने यह बात कही।

फडणवीस ने कहा कि,"यह सिर्फ सिनेमा नहीं है बल्कि कुछ सत्य घटनाओं पर आधारित जागरण की मुहिम है, जिस प्रकार से ब्रैनवॉश कर एक अत्याचार महिलाओं के साथ हो रहा है और देश के खिलाफ एक षड़यंत्र हो रहा है, उसको उजागर करने का काम इस फिल्म के माध्यम से किया जा रहा है।"