logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला संपन्न, केंद्र और राज्य की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का लिया संकल्प


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी राज्य सहित देश भर में संगठन पर्व मन रही है। इसी क्रम में मंगलवार को उपराजधानी नागपुर में भाजपा विदर्भ स्तरीय कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की अगुवाई में हुई कार्यशाला में भाजपा के सभी नवनियुक्त जिला और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान चव्हाण ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र सहित राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया।

शहर के साउथ अंबाझरी रोड पर स्थित मुंडले सभागार में कार्यशाला का आयोजन  किया गया। बैठक में पूर्व और पश्चिम विदर्भ के 19 संगठन जिला और मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। मोदी सरकार के 11 वर्ष होने पर संकल्प से सिद्धि तक का सन्देश दिया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की अगुवाई में कार्यशाला हुई। कार्यशाला के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और केंद्र सहित राज्य सरक़ार द्वारा किये गए कामों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

बैठक के अंदर लिए निर्णय की जानकारी देते हुए चव्हाण ने बताया कि, विश्व पर्यावरण के तहत पांच जून से 15 अगस्त तक अपनी मातृभूमि के नाम पर एक पेड़ लगाने की मुहीम शुरू की जाएगी। इस दौरान नागरिकों को उन पेड़ों को संर्वधन करने का आवाहन भी किया जाएगा। इसी के साथ इमरजेंसी को लेकर भी देश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर हर मंडल में दो स्वास्थ्य शिबिर के आयोजन करने की बात बह चव्हाण ने की।