logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भाजपा वरिष्ठ नेताओं को देगी झटका! मंत्रिमंडल में अपना सकती है मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ फार्मूला!


नागपुर: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में महयुति को भारी बहुमत मिला। जिसमें भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जिसके बाद से मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच मंत्रिमंडल को लेकर भी तस्वीर साफ़ होती दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा महाराष्ट्र में भी गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ वाला फार्मूला लागु कर सकती है। यानी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पिछली दो बार से मंत्री मंडल में शामिल रहे हैं उन्हें इस बार उससे दूर रखा जा सकता है। बीजेपी की भविष्य की रणनीति के तहत 50 साल से कम उम्र वालों को कैबिनेट में मौका दिया जाएगा।

बीजेपी हमेशा दावा करती है कि वह 'पार्टी विद डिफरेंस' है. इसलिए बीजेपी ने एमपी के लिए कड़े फैसले लिए. कुछ को अपने सांसद गंवाने पड़े. लालकृष्ण आडवाणी, मुरलीमनोहर जोशी जैसे पार्टी को खड़ा करने वाले वरिष्ठ सदस्यों को राजनीति से संन्यास लेना पड़ा। बीजेपी ने संसद में उम्र सीमा 75 साल तय की थी. अब बीजेपी प्रदेश स्तर पर नया नेतृत्व तैयार करने की तैयारी में है. इसके चलते महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल में बीजेपी युवा विधायकों को ज्यादा से ज्यादा मौका देगी. 50 वर्ष से कम आयु मानदंड होगी। इसलिए कई वरिष्ठ सदस्यों को मार्गदर्शक की भूमिका में आना होगा।

बड़े चेहरों को लग सकता है झटका

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के मंत्री या कुछ वरिष्ठ बीजेपी नेता कैबिनेट में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बीजेपी ने जो मापदंड तय किए हैं, उसके बाद 50 साल से अधिक उम्र वालों को परेशानी हो सकती है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हाल में हरियाणा सरकार की कैबिनेट में जिस तरह से नए युवाओं को मौका मिला उसी तरह महाराष्ट्र में भी युवाओं को मौका मिल सकता है।