logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जोरगेवार को टिकट नहीं देने पर अड़े भाजपा कार्यकर्ता, बृजभूषण पाझारे को टिकट देने की मांग


चंद्रपुर: चंद्रपुर में टिकट देने को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हंगामा शुरू हो गया है. भाजपा कार्यकर्ता कह रहे हैं कि उन्हें किशोर जोरगेवार की उम्मीदवारी नहीं चाहिए. 

दिल्ली और नागपुर के भाजपा के दिग्गज नेता जोरगेवार के लिए जोर दे रहे हैं। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता बृजभूषण पाझारे को टिकट दिलाने के लिए हजारों कार्यकर्ता नागपुर के लिए रवाना हुए हैं। वह नागपुर में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के सामने अपना पक्ष रखने वाले हैं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि लगातार दल बदलने वाले जोरगेवार को पार्टी में शामिल होने से रोकने के लिए भी फड़णवीस यही रुख अपनाएंगे। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक किशोर जोरगेवार ने बीजेपी में मुनगंटीवार विरोधियों के साथ कल दिल्ली जाकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की.

दूसरी ओर, जोरगेवार की संभावित भाजपा में प्रवेश के विरोध में सुधीर मुनगंटीवार कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली पहुंचे हैं। वे यहां वरिष्ठों के सामने अपना दावा पेश करेंगे।