logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

National Herald: भाजपा युवा मोर्चा ने शहर कांग्रेस कार्यालय घेरने का किया प्रयास, जलाया राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला


नागपुर: नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bhartiya Janta Yuva Morcha) ने नागपुर में (Nagpur) प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर कांग्रेस मुख्यालय देवड़िया भवन (Congress) का घेराव करने का प्रयास भी किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का पुतला भी जलाया। जिसके कारण कुछ समय के लिए परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। 

पिछले दिनों में प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल की है। ईडी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम इसमें शामिल किया है। इसी के साथ यह भी दावा किया कि, दोनों नेताओं को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित मोरे की अगुवाई में आंदोलन किया गया। नागपुर के महल परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने आंदोलन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी और दोनों का पुतला भी जलाया।

शहर कांग्रेस मुख्यालय घेरने का किया प्रयास 


इस दौरान आंदोलन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने का भी प्रयास किया। शिवजी महाराज की मूर्ति से नारेबाजी करते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस शहर मुख्यालय को घेरने के लिए निकले। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे। पुलिस लगातार उन्हें समझने और रोकने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह आगे बढ़ते ही जा रहे थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सभी को चिटनीस पार्क चौराहे पर सभी को रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 

परिसर में बनी तनाव की स्थिति  


भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ता लगातार शहर कांग्रेस के देवडिया भवन का घेराव करने की जिद कर रहे थे। पुलिस लगातार उन्हें समझने और आगे नहीं बढ़ने का आवाहन कर रही थी, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ने की जिद लगाए हुए थे। हालांकि, पुलिस की सख्ती के कारण भाजपा कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़ सके। भाजपा कार्यकर्ता जिस जगह आंदोलन कर रहे थे, उसी जगह 17 मार्च को हिंसा हुई थी। इस कारण कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लगाया आरोप 

कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने से रोकने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित मोरे ने कहा, "हम शांति के साथ आंदोलन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने मनमानी तरीके से हमें आंदोलन नहीं करने दिया। वह हमें जबरदस्ती रोक रहे है और आगे नहीं बढ़ने देना चाहते हैं। कानून व्यवस्था को लेकर बोलते हुए मोरे ने कहा कि, "हम शहर की कानून व्यवस्था को ख़राब नहीं करना चाहते हैं। इसलिए हम आंदोलन को स्थगित कर रहे हैं।" यही नहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।