logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

सीमा विवाद: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज पेश करेंगे प्रस्ताव, मंत्री केसरकर बोले- लोगों के साथ खड़े


नागपुर: सीमा विवाद को लेकर शीतकालीन सत्र के पहले दिन से विपक्ष हंगामा कर रहा है। दोनों सदनों में विपक्षी दल इस मुद्दे पर सरकार से प्रस्ताव लाने की मांग कर रहे हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर प्रस्ताव पेश करेंगे। इस दौरान वह इस मुद्दे पर अपनी बात भी रखेंगे। इस बात की जानकारी मंत्री और सरकार के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने दी।

केसरकर ने कहा, "सीमा विवाद पर हम एक मजबूत संकल्प लाएंगे जो राज्य के लोगों के लिए खड़ा होगा।" वहीं उद्धव ठाकरे के विवादित क्षेत्रों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग पर केसरकर ने कहा, "वे (उद्धव ठाकरे) जो चाहें (विवादित क्षेत्रों को यूटी घोषित करने के लिए) मांग कर सकते हैं लेकिन सीएम शिंदे उस पर भी जवाब देंगे।"