logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सीमा विवाद: उद्धव ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालने की मांग, कहा- यह भाषाई अत्त्याचार से जुड़ा मामला


नागपुर: राज्य सरकार ने सीमा विवाद (Maharashtra-Karnataka Border Issue) को लेकर दोनों सदनों में आज एक प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ पास कर दिया। वहीं इसको लेकर शिवसेना नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) ने राज्य सरकार से इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पुनर्विचार याचिका डालने की मांग की है। मंगलवार को प्रस्ताव के बाद विधान परिषद में बोलते हुए ठाकरे ने यह मांग की।

ठाकरे ने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने सीमा विवाद पर स्थिति कों यथावत रखने के लिए कहा है फिर भी कर्नाटक द्वारा लाया गया प्रस्ताव लाया यह पूरी तरह अदालत की अवमान है। इसलिए हमने इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका डालनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "सीमा विवाद का मुख्य प्रश्न भाषा अत्याचार से जुडा हुआ। इस मुद्दे पर राजनीति करने से अच्छा है एक साथ आकर लड़ना है।"

ठाकरे ने आगे कहा, “जो प्रस्ताव विधानभवन में लाये गए उसका हमारा समर्थन, लेकिन जो प्रश्न खड़े है उनका सुलझना जरुरी। जो चीजे सीमावर्ती इलाके में कर्नाटक सरकार द्वारा की जा रही है उसकी जानकारी सुप्रीम कोर्ट कों देनी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: 

  • महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा: दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पास हुआ प्रस्ताव