logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

सीमा विवाद : बावनकुले ने कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार के बयानों पर पटोले से जवाब मांगा


नागपुर: महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद पर कांग्रेस नेताओं से उनके कर्नाटक के पार्टी नेता डी के शिवकुमार की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया मांगी।   

शिवकुमार ने बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पास सीमा मुद्दे पर राज्य के रुख पर आश्वासन प्राप्त करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा था।   

यहां विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और अन्य नेताओं से सीमा विवाद पर शिवकुमार के आक्रामक बयानों पर अपना रुख साफ करने को कहा। 

बावनकुले ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया और कहा कि यह ‘औंधे मुंह'गिरेगा।