logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Breaking: पुलिस अधीक्षक पद का विवाद सुलझा, नीलेश तांबे होंगे बुलढाणा के नए एसपी


बुलढाणा: बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक पद को लेकर शुरू विवाद सुलझ गया है। नीलेश तांबे ही जिले के नए एसपी होंगे। अमरावती संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोफले  के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा है। 

क्या है पूरा मामला?

बुलढाणा जिले के पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे का 22 मई को तबादला कर दिया गया। उन्हें अमरावती में राज्य रिजर्व पुलिस बल का निदेशक नियुक्त किया गया तथा उनके स्थान पर नागपुर में अपराध जांच विभाग के नीलेश तांबे को बुलढाणा जिला अधीक्षक नियुक्त किया गया। नीलेश तांबे ने तुरंत बुलढाणा जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया, लेकिन तभी विश्व पानसरे ने कैट में जाकर, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनका तबादला होने की शिकायत दर्ज कराई। कैट द्वारा तबादले का निर्णय 9 जून तक स्थगित कर दिया गया। 

आज सुबह 7:30 बजे विश्व पानसरे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आए और कुर्सी संभाल ली। उसके बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे ने भी कार्यालय में प्रवेश किया। वह फिलहाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में बैठ रहे हैं। देखते ही देखते यह खबर राज्य भर में फ़ैल गई। वहीं मामले को सुलझाने के लिए अमरावती संभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोफले अब बुलढाणा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने दोनों पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक कर मामले पर चर्चा की, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है।