logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

पुणे में बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया ऐलान, कहा - सरकार में सहभागी बनाने में सहभाग करेगी बीएसपी


पुणे: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को वडगांव शेरी के उम्मीदवार डॉ. हुलगेश चलवादी के साथ राज्य में बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक सार्वजनिक 'महासभा' की। सभा में उन्होंने कहा कि बसपा अपने दम पर सरकार लाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अगर उसे सही संख्या नहीं मिली तो वह सरकार बनाने वाली पार्टी को एक 'बैलेंसिंग पावर' के रूप में समर्थन देकर जनता को न्याय देगी और सरकार में भाग लेगी।

मायावती ने कहा कि वह दूसरे दलों के साथ चुनाव लड़ने में विश्वास नहीं रखतीं क्योंकि इसमें वोटों का 'ट्रांसफर' नहीं होता। अतीत में, जब भी बसपा अन्य दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ती थी, दलित वोट सहयोगी पार्टी के उम्मीदवार को जाता था। लेकिन जातिवादी मानसिकता के कारण उनकी पार्टी के अधिकतर वोट हमारी पार्टी को नहीं मिल पाते।

उन्होंने कहा कि हमारा वोट दूसरे उम्मीदवार को चला जाता है। इस वजह से कई सीटों पर बसपा के उम्मीदवार निर्वाचित नहीं हो पा रहे हैं। मायावती ने कहा कि पार्टी का वोट प्रतिशत भी कम हुआ है। इन्हीं सब कारणों के चलते उन्होंने सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है।