logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शेगांव पहुंचे उपमुख्यमंत्री फडणवीस, संत गजानन महाराज के किये दर्शन


बुलढाणा: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को शेगांव दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने श्री मंदिर पहुंचकर संत गजानना महाराज के दर्शन किये। इस दौरान गजानन महाराज संस्कृत निलकांठा पाटिल के ट्रस्टी ने शॉल, श्रीमप्स और महाप्रसाद के साथ उनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि, 2019 विधानसभा चुनाव के पहले फडणवीस शेगांव पहुंचे थे। वहीं करीब पांच साल बाद वह यहाँ आएं हैं। 

इस दौरान परिषद सदस्य प्रसाद लाड, आमदार संजय कुटे, आमदार आकाश फुंडकर, आमदार श्वेता महाले पाटील, जिल्हाधिकारी किरण पाटील, मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग्यश्री विसपुते भी मौजूद रहे। 

इस दौरान बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "शेगांव में आने का अवसर होना खुशी की बात है। शेगांव और शिरडी का विशेष महत्व है। गजानन महाराज और साईबाबा ने गरीबों की सेवा सिखाई है। उनका शिक्षण महत्वपूर्ण है।" वहीं इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने नवाब मालिक के सवाल पर बोलने से इनकार करते हुए कहा कि, मंदिर में राजनीतिक सवाल नहीं।