logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले के खिलाफ ब्यानबाजी करना बंटी शेल्के को पड़ी भारी, कांग्रेस ने नोटिस जारी करते दो दिन में जवाब देने का दिया आदेश


नागपुर: मध्य नागपुर से कांग्रेस उम्मीदवार रहे बंटी शेलके पर निलंबन की तलवार लटक गई है। दरअसल, शेळके ने चुनाव में हार के बाद नाना पटोले को आरएसएस का एजेंट बताया था. जिसके बाद कांग्रेस  नेताओं ने शेळके पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उनसे 2 दिन में जवाब माँगा है।  

गुरूवार को मुंबई के टिळक भवन में आयोजित कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवारों की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक के बाद बंटी शेलके ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। शेलके ने पटोले को आरएसएस का एजेंट बताया और चुनाव में मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शेलके के खिलाफ एक्शन लिया है।

शनिवार को महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के निर्देश पर शेलके को नोटिस जारी किया गया है. जिसमे में बंटी शेलके से दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि शेलके अपना पक्ष नहीं रखते है तो उन्हें पार्टी से निलंबित किया जा सकता है।