logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

सुधीर मुनगंटीवार की उम्मीदवारी करें रद्द! कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत


मुंबई: कल चंद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार के प्रचार सभा में शामिल होने के बाद से महायुति प्रत्याशी मुनगंटीवार लगातार चर्चा में बने हुए हैं. पहले उनके वायरल बयान को लेकर, उसके बाद उनके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण के लिए और अब कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की शिकायत होने पर. 

कल प्रचार रैली में सुधीर मुनगंटीवार के एक बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई. सोशल मीडिया पर भी बड़ा हंगामा मचा हुआ है. इस पर बीजेपी उम्मीदवार सुधीर मुनगंटीवार ने वीडियो साझा कर सफाई भी दी है. नाना पटोले ने चंद्रपुर सभा में कांग्रेस को लेकर विवादित बयान देने वाले सुधीर मुनगंटीवार की गिरफ्तारी की भी मांग कर दी है. कल शाम से आज दिन भर सुधीर मुनगंटीवार चर्चा में बने हुए हैं. वहीं, चनाव आयोग से उम्मीदवारी रद्द करने की शिकायत इस चर्चा के एक नया हिस्सा है.    

सुधीर मुनगंटीवार ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए बयान में आपातकाल और 1984 के सिख दंगों का संदर्भ है. जबकि कांग्रेस के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है, कांग्रेस द्वारा झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं.