logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

“सीमेंटीकरण बना ‘ग्रीन सिटी’ के लिए ग्रहण”, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने लगाया आरोप, बोले - विकास के नाम पर धड़ल्ले से पेड़ों की कटाई


नागपुर: नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि नागपुर, जिसे कभी "ग्रीन सिटी" कहा जाता था, अब कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो गया है। पटोले ने कहा कि 2014 के बाद से शहर में बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई की गई, जिसके कारण नागपुर की हरियाली समाप्त हो गई।

पटोले ने आरोप लगाया कि यह सब भ्रष्ट प्रशासन के कारण हुआ है और अब जनता इस स्थिति के विरोध में आंदोलन का रास्ता अपना रही है।

इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा। पटोले ने बताया कि उन्होंने दिल्ली जाकर हाईकमान से निवेदन किया है कि प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए, ताकि पार्टी के संगठनात्मक कामों में गति आ सके।

पटोले का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं, और कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।