logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

केंद्र ने कच्चे तेल के इम्पोर्ट 20 प्रतिशत ड्यूटी लगाई, भाजपा नेताओं ने फैसले का किया स्वागत


नागपुर: केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए कच्चे तेल के इम्पोर्ट पर 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। केंद्र के इस फैसले का राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है। फडणवीस ने शनिवार को कहा कि, "प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने किसानों की कृषि उपज को अधिक दाम दिलाने के लिए बेहद अहम फैसले लिए हैं, इस फैसले से किसानों को काफी फायदा होने वाला है।"

फडणवीस ने लिखा, "सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कच्चे तेल पर कोई आयात शुल्क नहीं था, 20 प्रतिशत आयात शुल्क का निर्णय लिया गया है और रिफाइंड तेल पर 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32.5 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे सोयाबीन किसान को बहुत फायदा होगा।" उन्होंने आगे कहा, "बाजार में सोयाबीन की कीमत बढ़ने से काफी फायदा होगा, सोयाबीन खरीदने का फैसला केंद्र ने लिया है। जिससे किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी।"

उपमुख्यमंत्री ने आगे लिखा, "प्याज का था बड़ा मुद्दा प्याज के मुद्दे पर केंद्र सरकार ने न्यूनतम निर्यात मूल्य को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। निर्यात शुल्क 40% से घटाकर 20% कर दिया गया है, इसलिए प्याज की कीमत स्थिर रहेगी और बढ़ेगी। बासमती चावल के निर्यात पर शुल्क हटा दिया गया है, जिससे बासमती चावल उगाने वाले किसानों को भी बहुत फायदा होगा। इन सभी फैसलों से यहां के सोयाबीन, प्याज, बासमती किसानों को फायदा होगा। इस फैसले से महाराष्ट्र के किसान खुश होंगे।"