logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रकांत पाटिल - गजा मारणे वायरल वीडियो; वडेट्टीवार ने बताया महायुति सरकार का ‘लाड़ला गुंडा’


नागपुर: महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, कपड़ा, और संसदीय मामले के मंत्री चंद्रकांत पाटिल का पुणे के कुख्यात अपराधी गजानन मारणे के साथ मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के चलते अब विपक्षी नेता मंत्री चंद्रकांत पाटिल और भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला कर रहे हैं. 

पाटिल पुणे के कोथरुड में आयोजित एक दहीहंडी कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां गजानन मारणे ने पुष्पगुछ देकर उनका स्वागत किया, हाथ मिलाया और तस्वीर खिंचवाई. इस वाकये का वीडियो वायरल होने के बाद अब कुख्यात अपराधी द्वारा पाटिल सत्कार किए जाने नया विवाद खड़ा हो गया है.

इस वीडियो के आने के बाद नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने गजा मारणे को महायुति सरकार का ‘लाड़ला गुंडा’ बताया है. वडेट्टीवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, “पुणे के कोथरुड इलाके में गजानन मारणे, उसी कोथरुड से विधायक चंद्रकांत पाटिल. जन प्रतिनिधि जनता के लिए होते हैं, लेकिन दोबारा चुनकर आने के लिए आज के परिदृश्य में महायुति के लिए ‘लाड़ला गुंडा’ ही महत्वपूर्ण है, इसलिए सत्कार चमत्कार गुंडे से लिया जा रहा है. जहां क्षेत्र के नागरिकों को ऐसे गुंडों से बचाना जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है, वहीं मंत्री गुंडों को 'राजाश्रय' दे रहे हैं.”

वडेट्टीवार ने आगे लिखा, “जहां गुंडों को राजआश्रय मिल रहा है, वहां आम लोगों को ज्यादा उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि उन्हें सुरक्षा मिलेगी. प्रदेश की जनता से निवेदन है कि गुंडों को सिर पर बिठाकर चलने वाली इस सरकार को प्रदेश की जनता फूलों का गुलदस्ता देकर विदाई दे.”