logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज; मुनगंटीवार ने लगाया विराम, तो जोरगेवार ने की मांग


चंद्रपुर: राजनीतिक गलियारों में इस समय चर्चा है कि राज्य मंत्रिमंडल में कुछ मंत्रियों का फेरबदल होगा और उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा। इसी पृष्ठभूमि में, यह चर्चा ज़ोरों पर है कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा और उनकी जगह विधायक सुधीर मुनगंटीवार को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

हालांकि, विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने इन चर्चाओं का स्पष्ट शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि, "कैबिनेट फेरबदल इस तरह नहीं होता।" उन्होंने कहा, "यह पूरी प्रक्रिया दिल्ली से तय होती है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नज़दीक हैं। इसलिए फिलहाल किसी को भी मंत्रिमंडल से हटाए जाने की कोई संभावना नहीं है।" इस बयान के साथ ही उन्होंने मीडिया में चल रही चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिलहाल किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

दूसरी ओर, भाजपा विधायक किशोर जोरगेवार ने भी इसी मुद्दे पर चंद्रपुर आयोजित पत्रकार परिषद में बयान देते हुए कहा कि, राज्य मंत्रिमंडल में बड़े स्तर पर बदलाव की संभावना नहीं है, केवल एक-दो विवादित मंत्रियों को लेकर सीमित फेरबदल संभव हो सकता है।

जोरगेवार ने जोर देकर कहा कि, “चंद्रपुर जिले के किसी लोकप्रतिनिधि को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए, यह हमारी दृढ़ और पुरानी मांग है।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गट की शिवसेना के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं, और ऐसे संभावित प्रवेशों को ध्यान में रखते हुए ही फेरबदल संभव है।