logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur Lok Sabha Election: सुधीर मुनगंटीवार ने भरा नामांकन, फडणवीस बोले- भाजपा तोड़ेगी सभी रिकॉर्ड


चंद्रपुर: चंद्रपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर सुधीर मुनगंटीवार (Sudhir Mungantiwar) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के पहले जिलाधिकारी कार्यालय तक एक रैली भी निकाली गई, जिसमें उपमुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस (Deevndra Fadnavis), प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेकर बावनकुले (Chandrashekar Bawankule) सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि, इस चुनाव में भाजपा पिछला सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए चुनाव जीतेगी।" 

सहनभूति पर नहीं विकास पर हो मतदान 
नामांकन दाखिल करने से पहले मुनगंटीवार ने चंद्रपुर स्थित अपने आवास पर विविधता पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कहा, "मैंने लोगों की भलाई के लिए आशीर्वाद मांगा है. पीएम नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिया है, उसे जीतना है. जाति, धर्म और क्षेत्र से परे सभी भारतीय देश की भलाई के लिए मतदान करेंगे।" 

उन्होंने आगे कहा, "लोग जाती, धर्म और सहानभूति के नाम पर चुनाव कराना चाहते हैं। आज जो लोग सहानभूति पर मतदान करेंगे विकास पर नहीं। वह बाद में पांच साल तक खुद के लिए सहानभूति दिखाएंगे। इसलिए जनता को विकास के नाम पर मतदान करना चाहिए।"

पिछली बार का रिकॉर्ड तोड़ेगी भाजपा 
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुधीर मुनगंटीवार के रिकॉर्ड मतों से विजई होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, "ईश्वर, छत्रपति शिवाजी महाराज और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के आशीर्वाद से हमने चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार का नामांकन दाखिल किया है। शुरुआत अच्छी हुई है और नतीजा भी अच्छा होगा. हम इस बार महाराष्ट्र में अपने सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देंगे।" 

देखें वीडियो: