logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

पार्टी में विरोध के कारण हुई पति की मौत, प्रतिभा धनोरकर बोली- अब नही जाएगी जान


चंद्रपुर: लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर चंद्रपुर कांग्रेस में सिर फुटौव्वल मचा हुआ है। वरोरा विधायक प्रतिभा धनोरकर और नेता प्रतिपक्ष विजय वाडेटीवार के बीच लोकसभा सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच विधायक धनोरकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पार्टी में पति के हुए विरोध को उनकी मौत का कारण बताया। इसी के साथ यह भी कहा कि, एक मौत हुई लेकीन दुसरी मौत नहीं होने देंगी। 

विधायक ने कहा, "जब से एमपी साहब गए हैं, मेरी पार्टी के कुछ लोग मेरा विरोध कर रहे हैं। इसी विरोध के कारण उन्होंने मेरे पति की जान ले ली। अब वे मेरे पीछे पड़े हैं। एक जान तो चली गयी लेकिन अब दूसरी जान नहीं जायेगी। मैं इसका ध्यान रखूंगी।"

कांग्रेस विधायक ने कहा, "सांसद साहब को गए आठ-नौ महीने हो गए हैं, जो लोग मेरा सबसे ज्यादा विरोध कर रहे हैं, वे वही लोग हैं जो झूठी अफवाह फैला रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो जाऊंगी। मीडिया को पैकेज देकर गलत खबरें फैला रहा हैं। ऐसी कितनी भी अफवाहें फैलाई जाएं, मैं उनसे डरने वाला नहीं हूं। विधायक धानोरकर ने विपक्ष को सीधी चेतावनी दी है कि मैं कांग्रेस की हूं, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ूंगी।