logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

मौसम विभाग ने 25 जुलाई को चंद्रपुर जिले के लिए रेड अलर्ट किया जारी, सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित


चंद्रपुर: भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानानुसार 25 जुलाई को चंद्रपुर जिले में 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। इस दिन जिले के कई हिस्सों में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

भारी बारिश के मद्देनजर संभाव्य आपातकालीन परिस्थितियों से विद्यार्थियों को नुकसान न हो, तथा किसी भी प्रकार की अनुचित घटना टालण्यासाठी, चंद्रपुर जिले की सभी आंगनवाड़ियां, पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक शालाएं, विद्यालय, महाविद्यालय तथा निजी कोचिंग क्लासेस को 25 जुलाई 2025 को एक दिवसीय छुट्टी घोषित की गई है।

यह निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30(2)(5) व (18) अंतर्गत लिया गया है। संबंधित संस्थानों को उक्त आदेश का तत्काल प्रभाव से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के साथ प्रभारी जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. नितीन व्यवहारे ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, जिलाधिकारी कार्यालय, चंद्रपुर से संपर्क करें। संपर्क क्रमांक : 07172-250077