logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

सांसद बालू धनोरकर का निधन, दिल्ली के अस्पताल में ली आखिरी सांस


चंद्रपुर: राज्य में कांग्रेस के एक मात्र सांसद बालू धनोरकर (Balu Dhanorkar) का निधन हो गया है। उन्होने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में आज तड़के आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे (Atul Londhe) ने मंगलवार सुबह दी। ज्ञात हो कि, तीन दिन पहले ही धनोरकर के पिता की मृत्यु हुई थी। एयर एंबुलेंस से धनोरकर का पार्थिव शरीर आज वरोरा लाया जाएगा, जहां शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

किडनी के ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत

पांच दिन पहले नागपुर के अस्पताल में धनोरकर के किडनी स्टोन का ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में उन्हें नागपुर से दिल्ली ले जाया गया, जहां पीछले तीन दिनों से उनका इलाज किया जा रहा था। हालांकि, उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। पूरे शरीर में इन्फेक्शन हो गया था। वहीं आज मंगलवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली।

तीन दिन पहले पिता की मौत

तीन दिन पहले सांसद के पिता की मौत हुई थी। लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने के कारण वह उसमें शमिल होने अपने मूल निवास भद्रावती नही पहुंच सके। वहीं पिता के मौत के तीन दिन बाद आज सांसद का भी निधन हो गया। धनोरकर के निधन से कांग्रेस सहित पूरे चंद्रपुर में शोक की लहर ह। 

शिवसेना से किया राजनीति की शुरुआत

धनोरकर ने का जन्म 1975 में यवतमाल के एक गांव में हुआ था। इसके बाद उनके परिजन भद्रावती आगया। वहीं धनोरकर की राजनीति की शुरुआत शिवसेना से हुई। वह पार्टी के अंदर कई प्रमुख पदों पर रहे। शिवसेना ने उन्हें 2009 में भद्रावती-वरोरा विधनसभा चुनाव में टिकट दिया, लेकिन वह कुछ वोट से हार गए। इसके बाद 2014 में वह दोबारा चुनावी मैदान में उतरे और जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2019 में वह चंद्रपूर से लोकसभा चुनाव लडना चाहते थे, लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन होने के कारण सीट नहीं मिली। इसके बाद वह कांग्रेस में शमिल हो गए। जहां उन्होंने तीन बार के सांसद और केंद्र में मंत्री रहे हंसराज अहीर को हरा दिया और सांसद बन गाए। वह राज्य में कांग्रेस के इकलौते सांसद थे। धनोरकर की पत्नी प्रतिभा भी विधायक हैं।