logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चुनाव के लिए ओबीसी की दी जा रही बलि, विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला


चंद्रपुर: मराठा (Maratha) को कुनबी प्रमाणपत्र जारी (Kunbi Caste Certificate) करने  के लिए अध्यदेश जाहिर कर दिया है। इसको लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार (Vijay Vadettiwar) ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "राज्य सरकार ने चुनाव से पहले अपने राजनीतिक फायदे के लिए ओबीसी की बलि दी जा रही है।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, यह ओबीसी समाज के साथ अन्याय है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, "भले ही मुख्यमंत्री ने खुद को संतुष्ट कर लिया है, लेकिन उन्होंने राज्य में छोटे समुदाय को नष्ट करने का फैसला किया है। मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए लेकिन ओबीसी से नहीं, लेकिन सरकार ने जो फैसला लिया है उससे ओबीसी में संख्या बढ़ जाएगी।"

उन्होंने आगे कहा, "ओबीसी को जो आरक्षण दिया जाता है वह 27 फीसदी है, अगर इसमें डेढ़ करोड़ लोग आ जाएंगे तो छोटे-बड़े समुदाय राजनीति से बाहर हो जाएंगे। इस धारणा से सामाजिक अन्याय होगा। विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि उन्हें नौकरियों में नगण्य पद मिलेगा और वे ओबीसी जाति को नष्ट कर देंगे।"