logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: उस' वायरल ऑडियो क्लिप मामले में एसडीपीओ को जांच के आदेश , चिमूर पुलिस और रेत तस्करों की कथित सांठगांठ मामला


चंद्रपुर: चिमूर तहसील में बड़े पैमाने पर अवैध रेत तस्करी होने और रेत तस्करों से जब्त वाहन छोड़ने के बदले कथित रूप से पैसों के लेन-देन से जुड़ी दो ऑडियो क्लिप तथा ऑनलाइन लेन-देन के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक ऑडियो क्लिप चिमूर पुलिस थाने के कर्मचारी रोहित तुमसरे की बताई जा रही है। एक अन्य रिकॉर्डिंग में चिमूर के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे का भी नाम लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक आयुष नोपाणी ने ब्रह्मपुरी के एसडीपीओ को जांच के आदेश दिए हैं, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

वायरल हुई पहली ऑडियो क्लिप में दावा किया गया है कि चिमूर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी रोहित तुमसरे रेत तस्करों से बातचीत कर रहे हैं और जब्त किए गए रेत से भरे ट्रकों को छोड़ने के बदले प्रति ट्रक 20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि यह लेन-देन केवल बातचीत तक सीमित नहीं था, बल्कि एक बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे भेजने के स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए हैं। जिस खाते में पैसे भेजने की बात कही गई, वह कथित रूप से एक राजनीतिक दल से जुड़े व्यक्ति का बताया जा रहा है।

क्लिप में कथित वसूली का भी जिक्र
एक अन्य वायरल ऑडियो क्लिप में रेत कारोबारियों के बीच बातचीत सुनाई देने का दावा किया गया है। इसमें पुलिस और राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों तक कथित रूप से हर महीने पैसे पहुंचाए जाने और वसूली की व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। इस बातचीत में चिमूर के पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे का नाम लेते हुए उन पर भी अवैध रेत कारोबार से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि कानून की रक्षा करने वाले ही भ्रष्टाचार में लिप्त होंगे, तो अवैध कारोबार पर रोक कैसे लगेगी।

पुलिस अधीक्षक ने दिये जांच  के आदेश
चंद्रपूर जिले के पोलीस अधीक्षक आयुष नोपाणी ने कहा कि वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग के संबंध में ब्रह्मपुरी के एसडीपीओ को विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जाएगी। यदि जांच में कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।