logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शासन आपके द्वार से जनता को किया जा रहा गुमराह, विजय वडेट्टीवार ने सरकार पर बोला हमला


चंद्रपुर: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) ने शासन आपके द्वार अभियान को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि, सरकार इस अभियान के जरिये जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा "प्रदेश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है। किसान संकट में है। इस पहल से कितने लोगों को फायदा हुआ, यह शोध का विषय है।

वडेट्टीवार ने आगे कहा, "राज्य में तीन दलों की सरकार है। किसी को किसी की परवाह नहीं है। कई विधायक मंत्री पद के इंतजार में बैठे हुए हैं। हालांकि, कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका। राज्य की जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। ऐसे में सरकार अपनी गतिविधियों को अंजाम देकर अपना कदम पीछे खींच रही है। इसका एक नमूना शिरडी में देखने को मिला। कार्यक्रम में ऐसे नागरिक को आमंत्रित किया गया, जिसे घर नहीं मिला।

तीन सितंबर से जनसंवाद यात्रा

कांग्रेस नेता ने कहा, “राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से 3 सितंबर से प्रदेश में जनसंवाद यात्रा निकाली जा रही है। देखने वाली बात यह होगी कि क्या वाकई इससे जनता को फायदा हुआ या यह महज एक मनगढ़ंत कहानी है।" वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि सरकार की फर्जी योजनाओं को जनता के सामने लाया जाएगा।”

देखें वीडियो: