logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: रवींद्र टोंगे का अनशन समाप्त, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने नींबू पानी पिलाकर तुड़वाया


चंद्रपुर: ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) के मुद्दे पर पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे रवींद्र टोंगे (Ravindra Tonge) का आंदोलन समाप्त हो गया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने नीबू पानी पिलाकर अनशन तुड़वाया। इसके बाद फडणवीस ने टोंगे को अपना ध्यान रखने और अस्पताल में इलाज करवाने की सलाह दी। 

राज्य सरकार के मराठा समाज को कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने के ऐलान के खिलाफ टोंगे पिछले 20 दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे। शनिवार सुबह 10 बजे राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, विधायक बंटी भांगडिया, विधायक किशोर जोर्गेवार, पूर्व मंत्री परिणय फुके भूख हड़ताल वाले स्थान पर पहुंचे फडणवीस ने टोंगे से उनके स्वस्थ्य की जानकारी ली। 

सरकार ने मानी सभी मांगे 

आंदोलन स्थल पर पहुंचने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा, "आप 20 दिनों से ओबीसी समुदाय के लिए अन्न त्याग का विरोध कर रहे हैं। आप समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं. तो अब आपकी मांगें मान ली गई हैं। अब प्रकृति पर ध्यान दीजिए. लगातार 20 दिनों तक व्रत रखने से आपकी सेहत पर असर पड़ा है। अब प्रकृति पर ध्यान दीजिए।"