logo_banner
Breaking
  • ⁕ स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में नागपुर शहर का शानदार प्रदर्शन, देश में 10वें स्थान पर ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पानी संकट पर शिवसेना का बकेट मोर्चा, खाली बाल्टियां लेकर मनपा मुख्यालय पहुंचीं महिलाएं


चंद्रपुर: शहर में पानी की गंभीर किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। शिवसेना की ओर से आज चंद्रपुर महानगरपालिका पर बकेट मोर्चा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने हिस्सा लिया। हाथों में खाली बाल्टियां लेकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की। देखिए यह रिपोर्ट।

चंद्रपुर शहर में बढ़ती जलसंकट की समस्या को लेकर शिवसेना ने सोमवार को महानगरपालिका पर बकेट मोर्चा निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और नागरिक हाथों में खाली बाल्टियां लेकर मनपा मुख्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है, जिसके कारण लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। शिवसेना ने इस स्थिति के लिए महानगरपालिका के खराब नियोजन और लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मोर्चे के दौरान महिलाओं ने खाली बाल्टियां दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि पानी उनका मूल अधिकार है, जिसे तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए। शिवसेना पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।