logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: फडणवीस-गडकरी से सुधीर मुनगंटीवार ने की मुलाकात, कहा - मैं नंबर वन ही रहूंगा


चंद्रपुर: राज्य के पूर्व वन मंत्री और विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस बैठक के बाद चंद्रपुर जिले में भाजपा के आंतरिक वर्चस्व को लेकर चर्चा होने लगी है।

चंद्रपुर जिले में पार्टी संगठनात्मक नियुक्तियां अभी भी लंबित हैं, और अहीर-जोरगेवार और मुनगंटीवार समूहों में पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। सुधीर मुनगंटीवार की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से हुई मुलाकात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुनगंटीवार ने कहा, “मैं संगठन का वफादार कार्यकर्ता हूं।”

इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि बल्लारपुर विधानसभा क्षेत्र राज्य में सबसे अधिक सदस्य पंजीकरण वाला क्षेत्र है, उन्होंने कहा, “संगठनात्मक दृष्टि से मैं नंबर वन हूं और आने वाले समय में भी मैं संगठनात्मक दृष्टि से नंबर वन रहूंगा।” इसका मतलब आने वाले समय में यह साबित हो जाएगा कि कौन भारी है।