logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

सीएए को लेकर बावनकुले का उद्धव पर हमला, स्थिती स्पष्ट करने की मांग


नागपुर: नागरिकता कानून को लेकर देश की सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी लगातार भाजपा पर चुनाव में फायदे के लिए कानून को अधिसूचित करने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच उद्धव ठाकरे की पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कमियां छुपाने के लिए कानून का सहारा लेने का आराेप लगाया है। इस बयान के बाद भाजपा उद्भव पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री अमित ने उद्धव से उनकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है। शाह के बाद महाराष्ट्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना के बयान पर जवाब देने को कहा है। 

बावनकुले ने एक्स पर लिखा, "नागरिकता संशोधन कानून पर आपकी क्या राय है? पहले इसकी घोषणा करें'', हमारे नेता और देश के मजबूत गृह मंत्री आदरणीय अमित भाई शाह ने आज उद्धव ठाकरे को चुनौती दी।

अगर उद्धव ठाकरे में वाकई हिम्मत है तो उन्हें नागरिकता संशोधन कानून पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हिंदुत्व को भूलकर अब कांग्रेस के सामने समर्पण करने वाले ठाकरे को इस सवाल का जवाब देना होगा।

आजादी के नायक वीर सावरकर जी का बार-बार अपमान करने वाले राहुल गांधी का मुंबई में स्वागत करने के लिए उद्धव ठाकरे उत्सुक हैं। वो उनके पैरों में गिर चुके है। क्या उद्धव ठाकरे में राहुल गांधी से यह पूछने का साहस होगा कि आप स्वतंत्रता सेनानी सावरकर जी का अपमान क्यों करते हैं? महाराष्ट्र की जनता इन सवालों का जवाब चाहती है. उद्धवजी, हिम्मत है तो जवाब दो!"