logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

12 दिसंबर को नागपुर आ रहे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा ने की जंगी स्वागत की तैयारी


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री (CM Devendra Fadnavis) की शपथ लेने के बाद 12 दिसंबर को पहली बार नागपुर (Nagpur) आने वाले हैं। फडणवीस के अपने गृह नगर आने को लेकर नागपुर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने जंगी स्वागत करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर तैयारी भी जोरशोर से शुरू है।

ज्ञात हो कि, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) में भाजपा की अगुवाई में महायुति को प्रचंड जीत मिली है। महायुति (Mahayuti) को जहां 232 सीटों पर जीत मिली है, वहीं महाविकास अघाड़ी (MVA) मात्र 49 सीटों पर सिमट गई। गठबंधन में भाजपा को अकेले 132 सीटों पर जीत मिली। जिसके बाद पांच दिसंबर को फडणवीस को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 

छठी बार दक्षिण-पश्चिम नागपुर से जीते फडणवीस 

देवेंद्र फडणवीस अपनी पारंपरिक दक्षिण-पश्चिम नागपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। फडणवीस ने अपने निकटतम प्रतिध्वंधि कांग्रेस उम्मीदवार को लगभग 40 हजार वोटों से हराया। फडणवीस छठी बार इस विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं और विधायक निर्वाचित हुए हैं। 2014 में भी वह इसी सीट से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने थे। 

नागपुर की नौ सीटों पर महायुति जीती 

नागपूर जिले की 12 सीटों मेसे नौ सीटों पर महायुति को जीत मिली है। दक्षिण-पश्चिम नागपुर, पूर्व, मध्य, दक्षिण नागपुर, हिंगना, कामठी, काटोल, सावनेर सीट पर भाजपा उम्मीदवार जीते हैं, वहीं रामटेक सीट पर शिवसेना के प्रत्याशी को जीत मिली है। वहीं कांग्रेस मात्र उमरेड, पश्चिम और उत्तर विधानसभा सीट ही जीत पाई।