logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस दावोस में आयोजित निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए हुए रवाना


मुंबई: स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच द्वारा आयोजित निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार आधी रात को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुए।

विश्व आर्थिक मंच ने 20 से 24 जनवरी तक दावोस में सम्मेलन का आयोजन किया है। इससे पहले फड़णवीस अपने पहले कार्यकाल के दौरान तीन बार दावोस सम्मेलन में शामिल हुए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस के नेतृत्व में मुंबई में दो बार मैग्नेटिक महाराष्ट्र निवेश सम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे औद्योगिक निवेश के मामले में महाराष्ट्र पांचवें स्थान से पहले स्थान पर आ गया।

इस बार दावोस दौरे में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। इसमें मुख्यमंत्री विश्व के कई नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरे में उद्योग मंत्री उदय सामंत के साथ-साथ एमआईडीसी, एमएमआरडीए, सिडको के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा।

दौरा क्यों है अहम? 

इस दौरे के दौरान डेटा सेंटर, ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर, ईवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स और बुनियादी ढांचे आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यह दौरा महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश लाने का एक प्रयास होगा। इससे मुख्य रूप से रोजगार सृजन का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा।