logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, नागपुर एयरपोर्ट के विकास कार्य और गढ़चिरोली को स्टील सिटी बनाने पर हुआ विचार विमर्श


नई दिल्ली: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस मुलाकात के दौरान राज्य सरकार द्वारा गढ़चिरोली में पोलाद स्टील के क्षेत्र में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। फडणवीस ने गढ़चिरोली को माइनिंग हब के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग की, ताकि ये जिला देश की स्टील सिटी के रूप में विकसित हो सके।

इस मुलाकात के दौरान  नागपुर एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने पर भी चर्चा की गई, जिससे संबंधित केंद्रीय मुद्दों को सुलझाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत निधि जारी करने का मुद्दा भी उठाया, जिस पर प्रधानमंत्री ने सहमति जताई।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ऑडियो, विजुअल और एंटरटेनमेंट समिट के आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। यह समिट 1 से 4 मई तक मुंबई में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, मुंबई में IIT की तर्ज पर 'Indian Institute of Creative Technology' (IICT) स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय मदद का आश्वासन दिया है। इस पहल पर भी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।