logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे के राम रक्षा पाठ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री दवेंद्र फडणवीस! संजय राउत ने पत्र लिखकर दिया आमंत्रण


नागपुर: पूर्व मुखयमंत्री उद्धव ठाकरे (udhav Thackeray) 18 जुलाई को उपराजधानी नागपुर (Nagpur City) में राम रक्षा का पठन करने वाले हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह पठन या कहें आंदोलन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के निज निवास के 500 मीटर दूर स्थित मंदिर में किया जाएगा। आंदोलन को लेकर संजय राउत (Sanjay Raut) की अगुवाई में यूबीटी के नेता चार दिनों से शहर में डटे हुए है और तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी बीच सांसद राउत ने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखा है और उन्हें पठन में शामिल होने की मांग की है। 

राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को संबोधित करते हुए लिखा है कि, "वे एक प्रखर रामभक्त और कट्टर हिंदुत्ववादी हैं, और अयोध्या में राम जन्मभूमि को मुक्त कराने के आंदोलन में अपने शामिल होने की बात हमेशा कहते रहे हैं। उनके जैसे लाखों रामभक्तों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही राम जन्मभूमि मुक्त हुई और वहां श्रीराम मंदिर का निर्माण हुआ।"

राउत ने आगे लिखा, "लेकिन, अब इसी राम मंदिर में चोरी, लूटपाट और धोखाधड़ी जैसे अपराध हो रहे हैं और सैकड़ों करोड़ रुपये का गबन हुआ है। यहाँ तक कि खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी अयोध्या में हुई इस चोरी पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसी वजह से शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) पार्टी ने इस राम मंदिर लूट के मामले में लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए 'रामरक्षा' अभियान की शुरुआत की है, जिसका अर्थ है 'राम की सुरक्षा'।"

यह कार्यक्रम शनिवार, 18 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे नागपुर के रामनगर स्थित राम मंदिर में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संजय राऊत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से नागपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में खुद शामिल होकर रामभक्तों को शुभकामनाएं देने की आग्रही अपील की है।


ज्ञात हो कि, बीते दिनों उद्धव ठाकरे ने मुंबई में रामरक्षा का पाठ कर आंदोलन की शुरुआत की थी। दूसरे चरण के तहत नागपुर में यह आंदोलन 18 जुलाई को होना है। इसके पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव पर हमला बोलते हुए कहा था कि, "अगले आंदोलन में राम रक्षा के दो पन्ने जरूर पढ़े। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि, अगर वह चाहे तो उनके साथ बैठकर इसका पठन कर सकते हैं। वहीं अब राउत के निमंत्रण के बाद अब देखना होगा कि, मुख्यमंत्री इसे स्वीकार करते हैं और इसमें शामिल होते हैं की नहीं यह देखना होगा।