logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर आएंगे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सुधीर मुनगंटीवार रहेंगे अनुपस्थिति, क्या मुनगंटीवार की नहीं मिटी नाराजगी?


चंद्रपुर: आज पूर्व मुख्यमंत्री मारोतराव कन्नमवार की 125वीं जयंती है। इस मौके पर आज चंद्रपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हालांकि, चंद्रपुर जिले के पूर्व पालक मंत्री और बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उनकी अनुपस्थिति पर विधायक किशोर जोर्गेवार ने प्रतिक्रिया दी है।

जोर्गेवार के अनुसार, कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की सूची में सुधीर मुनगंटीवार को जगह देना आयोजन समिति का निर्णय है। आयोजन समिति ने ही इस कार्यक्रम के अध्यक्ष का पद विजय वडेट्टीवार को दिया है।

इसलिए किसे अध्यक्ष बनाया जाए और किसे मुख्य अतिथि बनाया जाए इसका निर्णय पूरी तरह से आयोजन समिति का था। वहीं, स्वागत अध्यक्ष के तौर पर जोरगेवार ने सुधीर मुनगंटीवार से फोन पर संपर्क किया। जोरगेवार ने यह जानकारी दी है कि मुनगंटीवार ने उनका फोन रिसीव नहीं किया। 

देखें वीडियो: