logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

विधानसभा चुनाव में महायुति का नेतृत्व करेंगे एकनाथ शिंदे, सत्ता में वापसी के बाद दोबारा बनेंगे मुख्यमंत्री!


मुंबई: लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद विधानसभा चुनाव के लिए महायुति ने शुन्य से तैयारियों को शुरू कर दी है। इसी के तहत गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आगामी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनाव में शिंदे की अगुवाई में लड़ने का फैसला किया है। यही नहीं अगर महायुति दोबारा सत्ता में लौटती है तो शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 

लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा ने दो केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव को राज्य का प्रभारी और सह-प्रभारी बनाया है। सी पृष्ठभूमि में हाल ही में मुंबई में प्रदेश बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक हुई थी. इस बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी नेताओं की राय मांगी गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई. उस समय राज्य में मराठा-ओबीसी संघर्ष की पृष्ठभूमि में यह भी चर्चा थी कि अगर मराठा समुदाय से ही शिंदे को मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रखा गया तो क्या होगा.

इस चर्चा के स्वर को देखते हुए कहा जा रहा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को देवेन्द्र फड़णवीस के मुकाबले तरजीह दी है. साथ ही सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि अगर महायुति विधानसभा चुनाव में सफल होकर सत्ता में वापस आती है तो एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के बाद शिंदे हुए मजबूत 

लोकसभा चुनाव में शिंदे की शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा और 7 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, बीजेपी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ी और सिर्फ 9 सीटों पर जीत हासिल की। एनसीपी-अजित पवार समूह ने 4 में से 1 सीट जीती। इस वजह से शिंदे गुट ने महायुति में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनाव में किये प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महायुति में एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं।