logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री फडणवीस अब ‘देवाभाऊ’ नहीं बल्कि ‘टक्काभाऊ’; हर्षवर्धन सपकाल बोले- गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति के मास्टरमाइंड


नागपुर: महाराष्ट्र में मुंबई समेत 29 महानगरपालिका के चुनाव के बीच सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जोरदार हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत में सपकाल ने आरोप लगाया कि राज्य में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति के पीछे सीधे तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही मास्टरमाइंड हैं।

हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को ‘देवाभाऊ’ नहीं बल्कि ‘टक्काभाऊ’ कहा जाना चाहिए। सपकाल ने आरोप लगाया कि फडणवीस ही राज्य के सभी गुंडों को संरक्षण देते हैं और अश्लील राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं।

RSS संस्थापकों की पहचान मिटाने का आरोप

सपकाल ने आरोप लगाया कि मौजूदा BJP लीडरशिप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापकों की पहचान मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सोच है कि भविष्य में नागपुर के रेशमबाग स्थित संघ मुख्यालय से गोलवलकर गुरुजी और डॉ. हेडगेवार की तस्वीरें हटाकर उनकी जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापकों और वरिष्ठ नेताओं का नाम जानबूझकर भुलाया जा रहा है और इस पूरी सोच को महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस लीड कर रहे हैं।

ड्रग फैक्ट्री मामले में शिंदे परिवार पर गंभीर आरोप

ड्रग्स के खुले कारोबार को लेकर पूछे गए सवाल पर सपकाल ने कहा कि इसका जवाब सतारा में मिली ड्रग फैक्ट्री से मिल गया है। उन्होंने दावा किया कि यह फैक्ट्री मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के भाई के खेत में मिली, जहां से 43 मजदूरों को गिरफ्तार किया गया था। सपकाल ने आरोप लगाया कि इनमें से 40 मजदूरों को बिना पूछताछ और रजिस्ट्रेशन के छोड़ दिया गया, जिससे पूरे मामले पर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन मजदूरों को छोड़ने के लिए सांसद श्रीकांत शिंदे का दबाव था और इसी कारण मामले को कमजोर किया गया। सपकाल ने कहा कि एकनाथ शिंदे का नाम सीधे तौर पर ड्रग फैक्ट्री और ड्रग्स के धंधे से जुड़ता है, लेकिन इसके बावजूद गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने उन्हें क्लीन चिट दे दी।

तीन तरीकों से पैसा कमा रही है BJP: सपकाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि BJP और उसके सहयोगी दल तीन तरीकों से पैसा कमा रहे हैं। पहला, सरकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार, जहां हर फंड में कमीशन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से देवेंद्र फडणवीस को ‘देवभाऊ’ कहने की परंपरा बंद होनी चाहिए।