logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विधानसभा में विपक्ष पर जमकर गरजे मुख्यमंत्री फडणवीस, भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी ताकतों के शामिल होने का लगाया आरोप


नागपुर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा में बहस का उत्तर देते हुए विपक्ष और कांग्रेस को जमकर सुनाया। फडणवीस ने ईवीएम हटाओ, भारत जोड़ो यात्रा में देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने वाले लोगों को मौका देने का आरोप लगाया।      

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फेक नैरेटिव की बात करते हुए शुरुआत में कहा, “फेक नैरेटिव को लोकसभा के बाद हमने उखड़ फेंका। वोटों के लिए जो भी फेक न्यूज फैलाई गई उसको उखड़ने आज मैं यह बोलने के लिए खड़ा हूं।” वहीं, शरद पवार पर पलटवार करते हुए कहा, “परिणाम पक्ष में तो सब सही, संविधान की जीत। दूसरा जीता तो संविधान का खून। कहा गया कि समान वोट मिले हैं। यह पहली बार नहीं है। राज्य में कई सीटों पर यह होते रहा है।”

इसके जोरदार अंदाज में फडणवीस ने विधानसभा में विपक्ष को ईवीएम की कार्य प्रणाली और इतिहास भी बताया। फडणवीस ने फिर लताड़ लगाते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने पक्ष में फैसला सुनाया तो सब सही लेकिन विपक्ष में फैसला सुनाया तो बयानबाजी शुरु।फडणवीस ने कहा कि विपक्ष को संविधान और जनता का सम्मान करते हुए जनादेश को अब तो स्वीकार कर लेना चाहिए। इसके बाद गालिब की शायरी सुनाकर देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को आईना दिखाने का काम किया।   

वहीं, भारत जोड़ो यात्रा और ईवीएम हटाओ यात्राओं पर वार करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा, “ईव्हीएम हटाओ रैली की गई। इसमें मुख्य वक्ता वह महमूद प्राचा रहा जिसने आतंकवादियों के लिए अदालत में पैरवी की। चुनाव जीतने के लिए क्या क्या नहीं किया गया। महाराष्ट्र में आकर वोट जिहाद का नारा दिया गया। उलेमा बोर्ड ने 17 सूत्रीय मांग सौंपी और कांग्रेस उसपर मुंह सिले बैठी रही।”

इसके बाद फडणवीस ने भारत जोड़ो यात्रा के तार देश विरोधी ताकतों के साथ जोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा, “भारत जोड़ो में अर्बन नक्सल शामिल थे। लोग काठमांडू में जाकर ईवीएम के खिलाफ अभियान के रूप रेखा तय की गई। भारत जोड़ो अभियान में शामिल 40 संगठन अर्बन नक्सल के फ्रंटल आर्गेनाईजेशन हैं। युवाओं में अराजकता की मंशा पैदा करने के लिए अर्बन नक्सल ने काम शुरू किया है। अर्बन नक्सल बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान तोड़कर अराजकता फैलाने चाहते हैं।”

इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा, “मुझे आपकी देश भक्ति पर कोई शक नहीं। लेकिन चुनाव जीतने के लिए इतने हत्कंडे। अर्बन नक्सल लगातार लोगों का कंधा ढूंढ रहे हैं। मेरी विपक्ष से विनंती विपक्ष अपना कंधा उन्हे न दें।”