logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री जनता दरबार: 5000 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे, फड़नवी बोले- नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास


नागपुर: आम जनता की समस्याओं को जानने और निवारण के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। नागपुर के सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में विदर्भ सहित राज्य भर से नागरिक पहुंचे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि, जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री हर महीने अपने गृह जिले नागपुर में जनता दरबार लगाते हैं। पिछले महीने भी मुख्यमंत्री ने दरबार लगाया था। जिसमें 2000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। वहीँ शनिवार को लगाए जनता दरबार में 5000 हजार से ज्यादा नागरिक अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। जनता दरबार में नागपुर, विदर्भ सहित राज्य के अन्य जिलों से भी लोग पहुंचे।

जनता की समस्या को दूर करने का प्रयास 
मुख्यमंत्री ने कहा, "हर महीने जनता से मुलाकात का कार्यक्रम रखता हूँ। पिछले महीने भी इसका आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम जनता की समस्या को एक करते हैं। और उन विभगों को भेजते हैं। शिकायत का क्या हुआ, कोई कार्रवाई की गई या नहीं इसको जानकारी लेते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, जनता की समस्या दूर हो यह हमारा एक प्रयास है।"