logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री शिंदे ने विधायक आशिष जायसवाल को बनाया उम्मीदवार, भाजपा नेताओं द्वारा बड़ा कदम उठाए जाने की संभावना


नागपुर: रामटेक विधानसभा चुनाव में भाजपा शिवसेना महायुती से कौन उम्मीदवार होगा। इसे लेकर सभी संभावनाओं को समाप्त करते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्तमान विधायक एड आशिष जायसवाल की उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।  आशिष जायसवाल शिवसेना में प्रवेश के साथ ही शिंदे ने सार्वजनिक रूप से उनकी घोषित कर दी है। अब इस घोषण के बाद आने वाले समय में भाजपा नेताओं की ओर से बड़ा क़दम उठाए जाने की संभावना बढ़ गई है।

महाराष्ट्र शासन के सार्वजनिक बांधकाम विभाग की ओर से पारशिवनी में आयोजित 2 हजार करोड़ रुपए के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया था. इस आयोजन के माध्यम से विधायक आशिष जायसवाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उम्मीदवारी की मांग की, और मुख्यमंत्री ने इसी मंच से एड आशीष जायसवाल की उम्मीदवारी शिवसेना की टिकट पर घोषित कर दी. 

अधिवक्ता जायसवाल की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद वहीं, अधिवक्ता जायसवाल की उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 में रामटेक विधानसभा की सीट भाजपा को देना चाहिए। अन्यथा रामटेक चुनाव में बहुत बड़ा मतभेद निर्माण होगा, जिसको संभालना बहुत मुश्किल होगा। पूर्व विधायक ने बताया कि, 2014 से 2019 के बीच उनके द्वारा शुरू विकास कार्यों में जो अधूरे विकास कार्य पड़ें हैं, उनकों लेकर वर्तमान विधायक को बार-बार बोलने के बाद भी वो ध्यान नहीं दे रहे हैं।