logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राहुल नार्वेकर के फैसले पर मुख्यमंत्री शिंदे ने उठया सवाल, कहा- दवाब में लिया निर्णय


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) के फैसले पर सवाल उठाया है। विधायकों के अयोग्यता पर दिए निर्णय पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "लोकतंत्र में बहुमत का बहुत महत्व है, जिसके पास नंबर उसकी जीत। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष ने जो निर्णाय दिया है उसको देखर ऐसा लागत है कि, उन्होंने किसी के दवाब में यह निर्णय लिया है।" 

दरअसल, उद्धव ठाकरे गुट (Udhav Thackeray Group) की तरह एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से भी उद्धव गुट के विधायकों की सदस्य्ता रद्द करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के सामने याचिका लगाई थी। इस याचिका पर निर्णय देते हुए नार्वेकर ने कहा कि, "संविधान के अनुसार उद्धव गुट और शिंदे गुट एक ही पार्टी के हिस्से हैं। दोनों एक दूसरे के खिलाफ सदस्य्ता रद्द करने के लिए याचिका लगाई है।" यह कहते हुए नार्वेकर ने शिंदे गुट की याचिका ख़ारिज कर दी। 

हमें अयोग्या क्यों नहीं किया घोषित?

एकनाथ शिंदे के साथ उद्धव ठाकरे ने भी राहुल नार्वेकर के निर्णय पर सवाल उठाया है। ठाकरे ने कहा, "आज जो स्पीकर का आदेश आया है, वह लोकतंत्र की हत्या है और सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का भी अपमान है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि राज्यपाल ने अपने पद का दुरुपयोग किया है और गलत फैसला लिया है। इसी के साथ उद्धव ने अपने समर्थक विधायकों को अयोग्य नहीं करने पर सवाल उठया। उन्होंने पूछा कि, अध्यक्ष ने हमें आयोग्य घोषित क्यों नहीं किया?