logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

लाड़ली बहना योजना को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे का बड़ा ऐलान, कहा- 15 जुलाई के बाद भी भरे जायेंगे फॉर्म


मुंबई: महायुति सरकार ने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राज्य में भी लाड़ली बहना योजना को लागू करने का ऐलान किया है। एक जुलाई से फार्म भरना भी शुरू हो गया है। 15 जुलाई तक फॉर्म भरा जाना है। जिसके कारण तहसील कार्यालाओं में दस्तावेजों के लिए महिलाओं की लाइन लगी है। पंजीयन करने करने का लिए जो समय दिया गया है वह बेहद कम है। इसको देखते हुए लगातार सरकार से पंजीयन की तिथि बढ़ाने की मांग की जारही है। वहीं इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, "15 जुलाई के बाद भी फॉर्म भरने का काम जारी रहेगा।"

राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री शिंदे ने मंगलवार को अपनी बात रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बोलते हुए कहा कि, "माता-बहनों के जीवन में बदलव लाने के लिए लाड़ली बहना योजना हमने लाई है। इस योजना के पत्र महिलाओं को साल के 18 हजार रूपये देगी। एक जुलाई से फॉर्म भरने का काम भी शुरू हो गया है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि, "लाड़ली बहना योजना उनके भाइयों की तरफ से उपहार है और इसे हम देते रहेंगे।" वहीं तारीख को लेकर मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "15 जुलाई के बाद भी पंजीयन जारी रहेगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, अगर जुलाई के बाद कोई अगस्त और सितंबर में भी पंजीयन करेगा उसे जुलाई से ही मान्य माना जायेगा और पैसे भी जुलाई महीने से ही मिलेंगे।"