logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बारसु प्रकल्प को लेकर मुख्यमंत्री शिंदे का बड़ा बयान, कहा- किसानों को विश्वास में लेकर ही पूरा करेंगे परियोजना


नागपुर: कोंकण के बारसु में प्रस्तावित पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट (Barsu Petrochemical Project) को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्थनीय निवासी और किसान लगातार इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि, "किसानों को विश्वास में लेकर ही पूरा प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "बारसु के भूमिपुत्रों को ध्यान में रखकर ही इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। लोग पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। अब हम वहां की मिट्टी का परीक्षण करा रहे हैं। हम बोर हो रहे हैं। इसके बाद अगली प्रक्रिया होगी। परियोजना तुरंत वहां नहीं खड़ी होगी।" मुख्यमंत्री ने आंदोलन कर रहे लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि, भूमि पुत्रों को अपने विश्वास में लेकर इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे।

उद्धव ठाकरे के बयान पर बोलने से किया इनकार

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी और सरकार को गिराने वालों से बदला लेने की बात कही। वहीं इसको लेकर जब मुख्यमंत्री शिंदे से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "वह रोज कुछ न कुछ बोलते रहते हैं। उस पर क्या बोलना।"