logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

CM एकनाथ शिंदे सहित दोनों DCM फडणवीस और पवार जांयेंगे अयोध्या, फ़रवरी के पहले हफ्ते में होगा दौरा


मुंबई: अयोध्या में 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम (Lord Ram) होने तीनों भाइयों के साथ भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। इसके बाद 23 जनवरी से आम नागरिकों के लिए मंदिर खोल दिया है। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) अपने दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ अयोध्या जाने वाले हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, फ़रवरी महीने के पहले हफ्ते में सीएम और दोनों डीसीएम अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे।

समाचार एजेंसी के अनुसार, फ़रवरी के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री शिंदे अपने दोनों सहयोगी उपमुख्यमंत्री फडणवीस और पवार के साथ अयोध्या जायेंगे, जहां वह भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार के सभी मंत्री सहित विधायक भी शामिल रहेंगे।

चंद्रपुर से गई सागवान की लकड़ी 
अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में महाराष्ट्र का भी अहम् योगदान है। मंदिर के अंदर जितनी भी लकड़ी लगी हुई है, वह सब राज्य के चंद्रपुर से गई है। मंदिर के सभी 14 दरवाजे, खिड़की सहित अन्य जहाँ-जहाँ भी लकड़ी लगाई गई है, सभी जगह सागवान का इस्तेमल किया गया है।