logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आयोग का फैसला बदले की कार्रवाई, अनिल देशमुख का बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी सभी की घर वापसी


नागपुर: चुनाव आयोग (Election Commission) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी विवाद (NCP Controversy) को सुलझाते हुए अजित पवार गुट को असली एनसीपी माना है। इस के साथ आयोग ने अजित को पार्टी का नाम और चिन्ह का उपयोग करने का अधिकार दे दिया। वहीं इसको लेकर पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने आयोग के फैसले को बदले की कार्रवाई बताई है। इसी के साथ उन्होंने बड़ा दावा किया है। जिसके तहत जल्द ही जो नेता उन्हें छोड़कर गए हैं, वह जल्द ही वापस आने वाले हैं।"

नागपुर में अपने निजी निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "जैसी योजना थी, बदले की राजनीति चल रही है। पहले ठाकरे की शिव सेना शिंदे को दी गयी. अब हमारी पार्टी ने अजित पवार को दे दिया है. लेकिन हर कोई जानता है कि पार्टी की स्थापना किसने की. हमारी पार्टी शरद पवार है और हमारा चुनाव चिन्ह भी शरद पवार है. चुनाव आयोग द्वारा दिया गया यह फैसला बदले की भावना से दिया गया है।" वहीं नए सिम्बल के सवाल पर देशमुख ने कहा कि, शरद पवार सिंबल को लेकर फैसला लेंगे।"

पार्टी कर रही सरकारी खर्च का इस्तेमाल 

भाजपा की गांव चलो अभियान पर हमला बोलते हुए कहा कि, "भाजपा ने मेरे निर्वाचन क्षेत्र के पारदाशिंगा में एक महिला बैठक का आयोजन किया। ये उनका अधिकार है. लेकिन सरकारी अधिकारी खंड विकास अधिकारी ने सचिव को पत्र भेजा कि कृपया लोगों को लेकर आएं। ये बात एक सरकारी पत्र निकालकर बताई जा रही है। यह जमावड़ा बीजेपी का है। लेकिन उसका खर्च सरकार उठाएगी. हम इसकी उचित रिपोर्ट करेंगे। अब तक पार्टी सभाओं के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल नहीं होता था, अब हो रहा है।"

देखें वीडियो: