logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

लाडली बहना और लाडका भाऊ योजना पर लगेगी रोक! बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर


मुंबई: विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की महायुति सरकार ने लाडली बहना और लाड़का भाऊ योजना लाई है। इसके तहत राज्य की शिंदे सरकार जहां लाडली बहना के तहत महिलाओं को 1500 रूपये महीना देगी। वहीं युवाओं को अप्रेंटिस के तौर पर 6000,8000 और 10 हज़ार रुपए महीना देगी। हालांकि, अब इस योजना पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की मुंबई खंडपीठ में याचिका लगाई है। योजना को पैसे की बर्बादी बताते हुए रोक लगाने की मांग की है।

दरअसल, नवी मुंबई के एक चार्टेड अकाउंटेंट की तरफ़ से जनहित याचिका दायर की गई। याचिका में लाडली बहना और लड़का भाऊ योजना को करदाताओं के पैसों की बर्बादी बताई। याचिका में दावा किया गया कि, लोकसभा चुनाव में महायुति सरकार को करारी हार का सामना करना पड़ा। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में हार के डर से यह योजना लाई है।

याचिकाकर्ता के वकील ने कहा, चुनाव के समय यह योजना लाई है। अपने निजी लाभ के लिए कर दाताओं का पैसा बर्बाद किया जा रहा है। इससे राज्य का राजकोषीय घाटा बढ़ेगा। हमने याचिका में उच्च न्यायालय से जल्द से जल्द इस पर रोक लगाने की मांग की है। 

अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग याचिकाकर्ताओं द्वारा किया गया था। हालांकि, अदालत ने जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि, आख़िर इतनी जल्दी क्या है? वहीं छह अगस्त को अब इसपर सुनवाई होगी।