logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बदलापुर घटना: नाना पटोले ने संघ पर बोला हमला, मुनगंटीवार ने किया पलटवार, कहा- उन्हें मुख्यमंत्री बनने की ज्यादा जल्दी


नागपुर: बदलापुर की घटना को लेकर राज्य की सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। विपक्षी लगातार राज्य की महायुति सरकार पर हमलावर है। महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने घटना को लेकर संघ पर हमला बोला और कहा कि, मामले में संघ से जुड़े हुए लोगों शमिल है, इसलिए सरकार उन्हें बचा रही है।" नाना के आरोप पर मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने पलटवार किया है। मुनगंटीवार ने कहा कि, नाना को मुख्यमंत्री बनने की जल्दी है इसलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं। 

मुनगंटीवार मंगलवार सुबह नागपुर पहुंचे, जहां उन्होने पत्रकारों से बातचित की। इस दौरान बादलपुर मामले के मुख्य आरोपी के इनकाउंटर को लेकर सवाल पूछा गया। जिसपर बोलते हुए कहा कि, "वह आरोपी था उसने पुलिस वालों पर हमला किया लेकिन अब विपक्ष उसके प्रति सहानुभूति दिखा रहा है। वहां क्या हुआ उसे जाने बगैर इस तरह की बातें आश्चर्य करने वाली है।"

उन्होंने आगे कहा, "पहले यहीं विपक्ष आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहा था, वहीं अब वह एनकाउंटर पर सवाल उठा रहा है। पुलिस पर हमला करने वाले के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। उन्हें न पोलिस पर भरोसा है न किसी पर, वोटो के लिए वह क्या करेंगे कह नहीं सकते।"

संघ को लेकर नाना पटोले के बयान पर बोलते हुए मुनगंटीवार ने कहा, "नाना लोकप्रिय के लिए बार बार संघ पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री बनने की ज्यादा जल्दी है इसलिए वह चर्चाओं में बने रहने के लिए बयानबाजी कर रहे हैं।"