logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे के बयान के समर्थन में उतरी कांग्रेस, अतुल लोंढे बोले- फडणवीस के लिए किया सही शब्द प्रयोग


नागपुर: देवेंद्र फडणवीस पर उद्धव ठाकरे के बयान को लेकर राज्य की सियासत गरमाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी उद्धव ठाकरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के नेता लगातार प्रदर्शन कर उद्धव से माफ़ी की मांग कर रहे हैं। वहीं इस विवादित बयान पर उद्धव को कांग्रेस का समर्थन मिल गया है। कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने बयान का समर्थन करते हुए कहा कि, "देवेंद्र फडणवीस को कलंक कहना सही है। अगर बीजेपी अब कलंक शब्द पर आंदोलन कर रही है तो उसे अपने नेताओं के पिछले बयानों की जांच करनी चाहिए और उनके खिलाफ आंदोलन करना चाहिए।"

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, "देवेन्द्र फड़नवीस की भाषा क्या है? आलोचना करते समय वे कैसी भाषा का प्रयोग करते हैं। भाजपा को सार्वजनिक सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा, राज्य के चिकित्सा मंत्री गिरीश महाजन, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के सार्वजनिक भाषण पर भी आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।"

उन्होने कहा, "बीजेपी प्रवक्ताओं ने कांग्रेस की विधवा, सोशल मीडिया की बारबरा जैसे बयान दिए हैं. लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। भाजपा ने भाषा और राजनीतिक संस्कृति को खराब करने का काम किया है। इसलिए कलंक शब्द फड़णवीस के लिए उपयुक्त है।"